बीती रात करीब तीन बजे थाना नागल पुलिस द्वारा नागल तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए तल्हेडी बुजुर्ग की तरफ भाग निकले। थाना नागल पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तथा थाना देवबंद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा करीब पौने चार बजे साखन नहर पटरी के पास बदमाशों की घेराबंदी की गई तो एक बाइक पर सवार बदमाशों ने अपने को पुलिस से घिरा देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया तथा दूसरी बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षार्थ जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों मसरूर पुत्र इरफान निवासी थीतकी थाना देवबंद, शाकिर पुत्र इकराम, उस्मान पुत्र इस्लाम गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने घायल गिरफ्तार बदमाशों को इलाज हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती करवाया। पुलिस द्वारा फरार बदमाशों की तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना देवबंद पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त थाना नागल पर मुकदमा अपराध संख्या 09 2020 धारा 379 भादवि में वांछित चल रहे थे। उपरोक्त तीनों अभियुक्तों की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 03 तमंचे 07 जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बिना नंबर बरामद की है।
पुलिस पर फायरिंग करते हुए तीन बदमाश गोली लगने से घायल